ताज़ा ख़बरें

गांधी भवन में बड़ी एलईडी पर देखा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

खास खबर

गांधी भवन में बड़ी एलईडी पर देखा राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

खंडवा/
प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 8 अगस्त शनिवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने देखा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि गांधी भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रयागराज से प्रसारित राहुल गांधी के कार्यक्रम को लाइव देखा। इस दौरान छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिए गए संदेश को कांग्रेसजनों ने गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल जाधव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंदन राजपूत,ब्लाक अध्यक्ष पवन पाटीदार ,संजीव पटेल,मनोज पटेल,मोंटी सिंह पंवार,मनोज मंडलोई, प्रवक्ता प्रेमांशु जैन हित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा उनके अधिकारों एवं भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। गांधी भवन में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!