
संस्थापक स्व. पूनमचंद जी गुप्ता की पुण्यतिथि पर उपस्थित जनों ने दी श्रद्धांजलि।
खंडवा। निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी के संस्थापक स्व. श्री पूनमचंद जी गुप्ता की पुण्यतिथि पर शनिवार को प्रातः 8 बजे उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि एवं भावांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सोसायटी के सचिव प्रज्ञान गुप्ता, मैनेजर सतीश पटेल सहित सुभाष स्कूल, श्रीमती सुंदरबाई गुप्ता गर्ल्स स्कूल, आनंदम विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्ञान गुप्ता द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुआ। इसके बाद सभी संस्थानों के प्राचार्यों एवं स्टाफ सदस्यों ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर स्व. श्री पूनमचंद जी गुप्ता को नमन किया। इस दौरान भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति भी दी गई।
उपस्थित सदस्यों ने संस्थापक स्व. श्री पूनमचंद जी गुप्ता के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान एवं उनके द्वारा स्थापित आदर्शों को स्मरण किया। वर्तमान में निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी के अंतर्गत पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज, आनंदम विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, जीके कोचिंग सेंटर, श्रीमती सुंदरबाई गुप्ता गर्ल्स स्कूल, सुभाष स्कूल एवं एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी संचालित हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित स्टाफ सदस्यों के लिए चाय एवं बिस्किट की व्यवस्था की गई। सोसायटी परिवार ने स्व. श्री पूनमचंद जी गुप्ता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिक्षा एवं सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।










