*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे का कल खंडवा दौरा*
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे का 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को खंडवा का प्रशासनिक दौरा प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 07:00 बजे श्री भोंडवे नमोवन, सिविल लाइंस में आयोजित 25,000 पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
इसके पश्चात वे कलेक्टर सभागार में जिले में संचालित विभिन्न नगरीय विकास योजनाओं, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।
इस उपरांत श्री भोंडवे द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं से संबंधित अन्य स्थानीय स्थलों का निरीक्षण एवं भ्रमण भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा आयुक्त श्री भोंडवे के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।











