झारखंड

प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण,उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

 

 

चौपारण। प्रखंड के चैथी पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेतरिया की भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन समिति, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उपायुक्त हजारीबाग को आवेदन देकर विद्यालय परिसर से अतिक्रमण हटाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेतरिया गैर-मजरुआ जमीन (खाता संख्या-43, प्लॉट संख्या-394, रकबा 27 डिसमिल) पर स्थित है। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इनमें किसी ने शौचालय तो किसी ने पक्का मकान का निर्माण कर लिया है, जिससे विद्यालय परिसर प्रभावित हो रहा है।आवेदन के अनुसार इस मामले की सूचना पहले भी अंचलाधिकारी चौपारण, थाना प्रभारी तथा पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर दी गई थी। 10 मार्च 2026 को भी लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि आवेदन देने के बाद भी संबंधित लोगों ने निर्माण कार्य जारी रखा। मामले को लेकर अंचलाधिकारी एवं सीआई से मौखिक शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।मुखिया उपेंद्र उर्फ़ गुलाबी यादव,

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी, प्रधानाध्यापक सुधीर सिंह,वार्ड सदस्य मों आलम, पंचायत की ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में उपायुक्त से विद्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण से भविष्य में बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!