ताज़ा ख़बरें

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच का राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” ऑडिशन शुरू।

खास खबर

*एडिटर/संपादक/तनिश गुप्ता*

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच का राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” ऑडिशन शुरू।

नन्हे प्रतिभागियों ने सुरों से जीता दिल, सब जूनियर व जूनियर वर्ग के क्वार्टर फाइनलिस्ट घोषित, आज होगा सीनियर ग्रुप का ऑडिशन।

खण्डवा। हरफनमौला गायक स्व. किशोर कुमार के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की “वॉइस ऑफ खण्डवा” गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किशोर कुमार सभागृह में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया, जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से किया जा रहा है।

किशोर प्रेरणा मंच की प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिवस सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के ऑडिशन आयोजित हुए, जिनमें खण्डवा सहित विभिन्न शहरों से आए नन्हे प्रतिभागियों ने किशोर कुमार एवं अन्य सुप्रसिद्ध गायकों के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर निर्णायकों एवं उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा, आशीष चटकेले एवं सुनील सकरगाये के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, अतुल अत्रिवाल एवं हरदीप सिंह छाबड़ा सुनील जैन रवि जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित ऑडिशन का शुभारंभ किशोर कुमार एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में लायन्स क्लब खण्डवा के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी एवं प्रियांशु चौरे ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
प्रतियोगिता के निर्णायक निशा तिवारी, सत्येंद्र सोहनी एवं दीपक पटेल ने निष्पक्ष मूल्यांकन के साथ प्रतिभागियों का मार्गदर्शन भी किया।
ऑडिशन के बाद क्वार्टर फाइनल में चयनित प्रतिभागियों को प्रवेश पत्र भाजपा युवा जिला अध्यक्ष सागर आरतानी, भाजपा नेता तपन डोंगरे, जेसीआई अध्यक्ष मनन सोनी, फूड ऑफिसर कोठारे, फूड इंस्पेक्टर नागराज एवं फूड इंस्पेक्टर देवले के हाथों प्रदान किए गए।

सब जूनियर वर्ग में 15 प्रतिभागियों तथा गत वर्ष के फाइनलिस्ट का चयन किया गया। इस वर्ग का कट-ऑफ 94 अंक रहा। वहीं जूनियर वर्ग में 18 प्रतिभागियों एवं गत वर्ष के फाइनलिस्ट को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला। जूनियर वर्ग का कट-ऑफ 108 अंक निर्धारित किया गया।

टेबुलेशन टीम में अविनाश शुक्ला, मनोज शाह, गोविंद शर्मा, आमीन खान, शरद खंडेलवाल, पवन दीक्षित, सुनील जैन एवं प्रदीप जैन ने महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मंगलेश तोमर, प्रदीप जैन एवं पवन दीक्षित ने किया।

इस अवसर पर मंच के अनिल बाहेती, अमित हिंदुजा, मंगलेश शर्मा, एन. के. दवे, अनुराग राठौर सहित लायन्स क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब खण्डवा आनंद, रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़, जेसीआई एवं विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी, जबकि सचिव नारायण बाहेती ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

मंच के प्रवक्ता सुनील जैन एवं सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि 23 जुलाई (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे से 19 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए सीनियर ग्रुप का ऑडिशन किशोर कुमार सभागृह में आयोजित किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!