ताज़ा ख़बरें

*सदभावना मंच ने रेल मंत्री को 28, 29 एवं 30 जुलाई को स्पेशल ट्रेन चलाने के लिये किये सामूहिक ईमैल एवं ट्वीट*

खास खबर

*सदभावना मंच ने रेल मंत्री को 28, 29 एवं 30 जुलाई को स्पेशल ट्रेन चलाने के लिये किये सामूहिक ईमैल एवं ट्वीट*

खंडवा। सदभावना मंच सदस्यों व्दारा संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में मंडल रेल महाप्रबंधक मुम्बई, भुसावल डीआरएम एवं केंद्रीय रेल मंत्री से नागपुर -भुसावल ट्रेन पुनः संचालन की मांग अनेक बार सासंद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों व्दारा की गयी है किन्तु इसे शुरू नही किया गया है। सदभावना मंच व्दारा तीन दिनों तक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिये सामूहिक ईमैल एवं ट्वीट किये गये। इस अवसर पर सदभावना मंच सदस्य रमाकांत पांडे को खंडवा नगर निगम में शासन द्वारा एल्डरमैन मनोनीत किए जाने पर शाल श्री फल मोतियों की माला से स्वागत किया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि नागपुर -भुसावल (वाया ) इटारसी दादाजी एक्स्प्रेस ट्रेन जो कि कोरोना काल से बंद है, तथा अनेक बार सासंद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों व्दारा पुनः प्रारंभ की मांग के बाद भी इसे शुरू नही किया गया है। वही 28, 29 एवं 30 जुलाई को खण्डवा स्थित श्री दादाजी धूनीवाले की समाधि पर बैतूल, छिंदवाड़ा नागपुर आदि क्षेत्र के श्रध्दालु बहुतायत में आते है।अत: इस ट्रेन को पुन: शुरू किया जाए। वही श्री दादाजी के दर्शन पश्चात् ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु लाखों श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे हैं। इसलिए खण्डवा सनावद मेमू ट्रेन एवं खंडवा बीड इटारसी मेमू ट्रेन को भी इन तीनों दिन नियमित किये जाने की मांग की गयी। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, नवनियुक्त एल्डरमैन रमाकांत पांडे, पं. कृष्ण कुमार व्यास, सुरेंद्र गीते, ओम पिल्लै, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, गणेश भावसार, कमल नागपाल, एनके दवें, मनोज जोशी, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सदस्यों ने सामूहिक ईमैल एवं ट्वीट किये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!