ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*

जिला-खंडवा

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।

खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज जिला खण्डवा शहर में उक्त अभियान का जिलास्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजकुण्ड खण्डवा में आयोजित किया।

कार्यक्रम में खण्डवा महापौर श्रीमति अमृता अमर यादव जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर, मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी जुगतावत, एडीएम श्री काशीराम बड़ोले, प्राचार्य श्री संजय निम्बोरकर एवम सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारीगणउपस्थित हुए।

मुख्यालय अनुभाग:-

*थाना छैगांवमाखन* द्वारा सीएम राइज स्कूल छैगांवमाखन में स्कूल के छात्र, छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के संबंध में आवश्यक जानकारी दी और नशा न करने के सबंध में शपथ दिलाई गई

मुंदी अनुभागमे:-

*थाना मूंदी* में आयोजित जिला स्तरीय सांदीपनि उत्सव कार्यक्रम के तहत सांदीपनि विद्यालय मूंदी के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला खण्डवा के माननीय प्रभारी मंत्री श्री धर्मेन्द्र लोधी जी, माननीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी, माननीय विधायकगण श्री नारायण पटेल जी, श्रीमति कंचन मुकेश तनवे जी, श्रीमति छाया गोविन्द मोरे जी, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवम पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण, छात्र छात्राएं व मूंदी की आमजनता उपस्थित हुए।

*थाना छैगांवमाखन* द्वारा सीएम राइज स्कूल छैगांवमाखन में स्कूल के छात्र, छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के संबंध में आवश्यक जानकारी दी और नशा न करने के सबंध में शपथ दिलाई गई

*थाना जावर* द्वारा सीएम राइस स्कूल में विधार्थियो को नशे से दूरी है जरूरी अभियान के बारे में बताया गया जाकर सपथ दिलाई जाकर पम्पलेट बाटे गए व क़स्बा जावर मे रैली निकली गई।

*थाना धनगांव* द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0* के अंतर्गत द्वारा ग्राम धनगांव के साप्ताहिक बाजार में आम जनता को नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*हरसूद अनुभाग*:-

*थाना हरसूद* द्वारा छात्र छात्राओं की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पुलिस अधिकारीगण, छात्र छात्राएं उपस्थित हुए एवं माननीय प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा उपस्थित समस्त जनसमूह को नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना खालवा* अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खालवा में अभियान के तहत आज के प्रोग्राम के अनुसार स्कूल में पंपलेट वितरित कर शिक्षकों, विद्यार्थियों से नशा न करने की अपील की गई एवं नशा न करने के संबंध में शपथ दिलाई गई।

*थाना किल्लोद* द्वारा सीएम राइस स्कूल किल्लोद पर बच्चों को पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के पालन में चलाए जा रहे हैं अभियान नशे से दूरी है जरूरी के संबंध में छात्र-छात्राओं को एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया।

सभी अतिथियों द्वारा छात्राओं को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे से सम्बंधित शार्ट फ़िल्म दिखाई जाकर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। सभी ने जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने, तंबाकू, शराब, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने, परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, स्वच्छ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!