ताज़ा ख़बरें

निचितपुर कोलियरी मे जेबीसीसीआई-12 गठन की मांग पर संयुक्त मोर्चा का गेट मीटिंग ,5 दिवसीय मांग दिवस सपन्न,आंदलोन तेज करने की चेतावनी।

लोयाबाद- सिजुआ क्षेत्र 5 के निचितपुर कोलियरी में रविवार को संयुक्त मोर्चा का बैनर तले जेबीसीसीआई-12 वे वेतन के शीध्र गठन की मांग को लेकर श्रमिक नेलओ एवं मजदूरो ने गेट मीटिंग कर जोरदार प्रदर्शन किया। मालूम हो कि पिछले 1 जुलाई से ​12 वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता (जेबीसीसीआई-XII) के गठन की मांग को लेकर चल रहे पांच दिवासीय ‘मांग दिवस’ आंदोलन आज संपन्न हो गया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के नेताओ ने पांचवें और अंतिम दिन श्रमिक नेताओ के तत्वावधान में भारी संख्या मे श्रमिको ने भाग लेकर प्रबंधन की कथित मजदूर विरोधी नीतियो के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वही गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए रा०को०म॰यू०केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह झा०प्र०कां कमिटि के सचिव रामप्रीत प्रसाद यादव सहित जश्रसं शाखा सचिव सुदर्शन कुमार चौहान और क्षेत्रीय सलाकार समिति सदस्य पवन कुमार प्रसाद ने संबोधित करते हुए बताया कि काफी लंबे समय से जेबीसीसीआई -12 वें वेतन का गठन लंबित है,जिससे कोयला श्रमिको के वेतन,भत्तो एवं अन्य सुविधाओ से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय प्रभावित हो रहे है। उनलोगो ने आरोप लगाया कि प्रबधन मजदुरो का जायज मांगो की अनदेखी कर रहा है। वही श्रमिको मे भारी नाराजगी है। और श्रमिक नेताओ ने चेतावनी दी कि जल्द ही जेबीसीसीआई-12 का गठन नही किया गया सहित कोल मजदूरो की लंबित मांगो का समाधान नही हुआ तो संयुक्त मोर्चा के नेताओ द्वारा अंदोलन तेज करेगा।जिनकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। वही सिजुआ क्षेत्र सं० 5 के कार्यालय परिसर सहित सेन्द्रा बांसजोड़ा कोलियरी,कनकनी कोलियरी,बासुदेवपुर,लोयाबाद कोलियरी श्रमिको ने 12 वें वेतन की गठन को लेकर मांग की। मौके पर रामप्रीत प्रसाद यादव, सुदर्शन कुमार चौहान,पवन कुमार प्रसाद, रविन्द्र महतो, गुड्डू प्रसाद, शशि सिंह, नन्दू गोप, बिरेन्द्र ठाकुर, हेमराज दास,अकबर अंसारी रणजीत नोनिया, अहमद हुसैन खान, शंकर नोनिया, विजय महतो, बैजनाथ रवानी, मो0 मोजबिन, मंटू महतो, सूरजदेव चौहान, मंसूर मियां, उतरा कुमार वकील अहमद, भोलू अंससरी, कैलू कुम्हार ,रामराज चौहान, मो0 इमरान, रणजीत भर कल्याण बाउरी, अजित कुमार, किशुन कोल अनूप सिन्हा, विश्वजीत पासवान, दुलाल प्रमाणिक,कामेश्वर चौहान इत्यादि।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!