ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

मां शारदा की वंदना से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

झाबुआ। दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए 1 से 3 जुलाई तक दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया जा रहा है।

समारोह के अंतर्गत बुधवार को मां शारदा (सरस्वती) की वंदना एवं पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार परसेन्डिया तथा समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के साथ मां शारदा का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया।

इस अवसर पर लाइब्रेरियन डॉ. राजेश पाल ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय का भ्रमण कराते हुए पुस्तकालय की सुविधाओं एवं पुस्तकों के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं प्रो. प्रगति मिमरोट ने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ का परिचय कराया तथा वहां संचालित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी।

प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर बल दिया। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार परसेन्डिया ने विद्यार्थियों से महाविद्यालय को अपना परिवार मानते हुए अपनत्व की भावना के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!