ताज़ा ख़बरें

बड़ौद व मदकोटा में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का भव्य स्वागत, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

बड़ौद व मदकोटा में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का भव्य स्वागत, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

बड़ौद (आगर)। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का आगर से मंदसौर जाते समय बड़ौद एवं मदकोटा में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। बड़ौद में सुभाष चौक, भाजपा मंडल महामंत्री विपिन चौहान के निवास तथा नगर परिषद कार्यालय में उनका सम्मान किया गया। मदकोटा में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तूफान सिंह चौहान के नेतृत्व में साफा पहनाकर और पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान किसानों की समस्याओं, कृषि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने किसानों के हितों में निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मंजू सचिन लववंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, महामंत्री विपिन चौहान, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!