ताज़ा ख़बरें

ओंकारेश्वर राज परिवार में शोक: मंत्री विजय शाह ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

खास खबर

ओंकारेश्वर राज परिवार में शोक: मंत्री विजय शाह ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

खंडवा/ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य राव जितेंद्र सिंह के निधन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह उनके निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री विजय शाह ने दिवंगत राव जितेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। उन्होंने कहा कि राव जितेंद्र सिंह का निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
मंत्री शाह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि श्रद्धांजलि के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राज परिवार से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!