
*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के सातवे दिवस साइबर जागरूकता विभिन्न स्कूल कॉलेज एवं अन्य स्थान से साइबर रैली निकालकर कर जन-जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित*

जिला-खंडवा
मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत खंडवा पुलिस द्वारा जिले में लगातार व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, विद्यार्थियों एवं डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने वाले नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है।
इस क्रम मे आज अभियान के सातवे दिवस सभी मुख्य बाज़ारों, सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता रैलियां आयोजित की जाना है।
मुख्यालय अनुभाग मे:-
जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में:-
थाना पंधाना द्वारा हाट बाजार पंधाना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे सहा. उप निरीक्षक किरण कोचुरे एवं अन्य पुलिस स्टाफ व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
थाना जावर द्वारा शासकीय स्कूल अमलपुरा में कार्यक्रम एवं छात्र छात्राओं की रैली का आयोजन किया गया, जिसमे निरीक्षक श्यामसिंह भादले एवं अन्य पुलिस स्टाफ व छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
थाना छैगांव माखन द्वारा CM राइज स्कूल छैगांव माखन में कार्यक्रम एवं छात्र छात्राओं की रैली का आयोजन किया गया, जिसमे उप निरीक्षक प्रकाश मण्डलोई एवं अन्य पुलिस स्टाफ व छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
थाना पिपलोद द्वारा ग्राम सिंगोट हाई स्कूल सिंगोट में कार्यक्रम एवं छात्र छात्राओं की रैली का आयोजन किया गया, जिसमे सहा.उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान एवं अन्य पुलिस स्टाफ व छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मुंदी अनुभाग मे:-
जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में:-
थाना मूंदी द्वारा आशा देवी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया, जिसमे सहा.उप निरीक्षक सोहनसिंह मुजाल्दे एवं अन्य पुलिस स्टाफ व छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण उपस्थित रहे।
थाना धनगांव द्वारा शासकीय स्कूल बेड़िया खुर्द में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक निर्मल कन्नौजे एवं अन्य पुलिस स्टाफ व छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण उपस्थित रहे।
थाना नर्मदानगर द्वारा ग्राम रिछी में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उप निरीक्षक अशोक नरगावे एवं अन्य पुलिस स्टाफ व अन्य पुलिस स्टाफ व छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण उपस्थित रहे।
थाना मान्धाता द्वारा नया बस स्टैण्ड ओम्कारेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे निरीक्षक अनेक सिंदिया एवं अन्य पुलिस स्टाफ व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
हरसूद अनुभाग मे:-
जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में:-
थाना हरसूद द्वारा अरिहंत पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया, जिसमे निरीक्षक राजकुमार राठौर एवं अन्य पुलिस स्टाफ व छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण उपस्थित रहे।
थाना खालवा द्वारा कस्बा खालवा में कार्यक्रम एवं छात्र छात्राओं की रैली का आयोजन किया गया, जिसमे उप निरीक्षक भुवान वास्कले एवं अन्य पुलिस स्टाफ व छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
थाना किल्लोद द्वारा प्राथमिक विद्यालय किल्लोद में कार्यक्रम एवं छात्र छात्राओं की रैली का आयोजन किया गया, जिसमे निरीक्षकविजय वर्मा एवं अन्य पुलिस स्टाफ व छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों एवं नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC अपडेट, OTP साझा करने के खतरे, UPI फ्रॉड, निवेश संबंधी ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के लिए आवश्यक सावधानी से अवगत कराया गया।
खंडवा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी अथवा संदिग्ध डिजिटल गतिविधि होने पर बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।











