ताज़ा ख़बरें

अधिकारियों की लेटलतीफी, दो माह बाद भी नहीं राहवीर योजना का लाभ

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

अधिकारियों की लेटलतीफी, दो माह बाद भी नहीं राहवीर योजना का लाभ

। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति यों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों को प्रोत्साहित करने के लिए राहवीर योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत पात्र मददगार को 25,000 की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। लेकिन बड़ोद क्षेत्र में योजना के क्रियान्वयन में अधिकारियों की लेटलतीफी सामने आई है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय देने वाले घनश्याम बैरागी और प्रकाश जैन को घटना के दो माह बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल सका है। दोनों मददगारों का कहना है कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बावजूद अब तक प्रोत्साहन राशि स्वीकृत नहीं हुई है। इससे योजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई कर दोनों हितग्राहियों को राहवीर योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!