ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा खंडवा को संभाग मुख्यालय बनाने के लिए मुख्यमंत्री को किये ईमैल एवं ट्वीट*

खास खबर

*सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा खंडवा को संभाग मुख्यालय बनाने के लिए मुख्यमंत्री को किये ईमैल एवं ट्वीट*

खंडवा। खंडवा भौगोलिक, प्रशासनिक और जनसंख्या के हिसाब से संभाग बनने के सभी मानदंड पूरे करता है। सभी सुविधाओं और सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए खंडवा को संभाग बनाते हुए मुख्यालय बनाया जाए। यह मांग सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ईमेल एवं ट्वीट प्रेषित कर की गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि जिला खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर और खंडवा को मिलाकर नया संभाग बनाया जाये क्योंकि खंडवा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है एवं रेल्वे के चारों झोंन भी खंडवा मार्ग से जुड़े हुए हैं। वही सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध है। श्री जैन व्दारा अन्य संगठनों को अभियान से जुड़ने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, ओम पिल्लै, श्वेता हरिसखी जेसवाल,‌ डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, जीडी सराफ, विजया दिवेदी, केबी मनसारे, अनूप शर्मा, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, मनीष गुप्ता, अर्जुन बुंदेला, अजय मंडलोई, राधेश्याम शाक्य, कमल नागपाल, योगेश गुजराती, अशोक जैन, राजेश पोरपंथ, सुभाष मीणा, धीरज नेगी, मनोज जोशी, डॉ.एमएम कुरैशी, अशोक पारवानी आदि सदस्यों व्दारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम से ईमैल प्रेषित किये गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!