
महापौर अमृता यादव ने होनहार छात्रा खुशी पटेल को साइकिल भेंट कर बढ़ाया उत्साह।
मेहनत और लगन का हुआ सम्मान, अन्य छात्राओं को भी मिला प्रेरणादायी संदेश
खंडवा। शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अटल पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंडवा की प्रथम नागरिक एवं महापौर अमृता अमर यादव ने ग्राम नागचुन निवासी एवं महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की होनहार छात्रा कुमारी खुशी पटेल को शिक्षा हेतु आवागमन की सुविधा के लिए साइकिल भेंट की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खुशी पटेल प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुँचती थीं। उनकी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण की जानकारी मिलने पर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि एकत्रित कर उन्हें साइकिल भेंट करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनकी प्रतिभा का सम्मान भी किया गया।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने छात्रा को उज्ज्वल अभविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा के महत्व पर चर्चा की तथा निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बेटियों को प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयास अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत हितग्राही को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में पार्षद एवं जिला मंत्री रोशनी गोलकर, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, सुनील जैन, प्रियांशु चौरे, शशांक गुप्ता, पिंकी दीक्षित, विशाल शुक्ला, बेबू त्यागी, सुनील मार्कण्डेय, उमेश मिश्रा, संटी चौबे, योगेश जोशी, विशाल छाबड़ा, टीटू गौर, मनीष राय, शांतम दुबे, राहुल दमाड़े, निर्मल यादव एवं शास्त्री जी सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।












