
*थाना मुंदी पुलिस कि तत्परता से मिली बड़ी सफलता*
*थाना मूंदी पुलिस द्वारा कलाली दुकान में चोरी करने का प्रयास करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार*
*आरोपी के कब्जे से कटर, आरी पत्ता एवं देशी पिस्टल कि गई बरामद।*
खंडवा, 30 जून 2026
पुलिस द्वार गंभीर अपराध, चौरी/नकबजनी , महिला सम्बन्धी अपराध एवं अपहरण से सम्बन्धी अपराध के प्रति संवेदनशील/ तत्परता से कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे आज दिनांक को थाना मुंदी पुलिस टीम द्वारा आरोपी संदीप पिता गोपालसिंह भीलाला उम्र 22 साल निवासी जुलवानिया थाना धनगांव के कब्जे से टीन काटने वाली कटर, आरी पत्ता एवं एक देशी पिस्टल जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण :- फरियादी अभिषेक पिता दिनेशसिंह ठाकुर उम्र 25 साल निवासी मूंदी द्वारा थाना मूंदी पर रात्री 1.30 बजे सुचना दी कि कुछ लोग कम आवाज में बातचीत कर रहे है कह रहे है सुचना पर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते सूचना तस्दीक करते तीन व्यक्ति दुकान की टीन काटकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे पुलिस को देख भागने लगे, घेराबंदी कर आरोपी संदीप पिता गोपालसिंह भीलाला उम्र 22 साल निवासी जुलवानिया थाना धनगांव को अभिरक्षा मे लेकर तलाशी ली गई जिसके पास से टीन काटने वाली कटर, आरी पत्ता एवं एक देशी पिस्टल मिलने से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रं 257/26 धारा 331(4),62 बीएनएस 25(1)(a) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान आरोपी संदीप पिता गोपालसिंह भीलाला उम्र 22 साल निवासी जुलवानिया थाना धनगांव को न्यायालय पुनासा पेश किया गया।












