ताज़ा ख़बरें

ओंकारेश्वर,खंडवा नागपुर,और भुसावल बैतूल के लिए ट्रेन को लेकर खंडवा सांसद ने रेल बोर्ड अधिकारियों से मुलाकात की।

खास खबर

ओंकारेश्वर,खंडवा नागपुर,और भुसावल बैतूल के लिए ट्रेन को लेकर खंडवा सांसद ने रेल बोर्ड अधिकारियों से मुलाकात की।

खंडवा सनावद मेमू के समय परिवर्तन, फेरे बढ़ाने की मांग की।

खंडवा तुकईथड के बीच ट्रेन चलाने पर चर्चा की।

खंडवा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पिछले दिनों रेल भवन नई दिल्ली पहुंचकर रेल मंत्री के अधीनस्थ वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर खंडवा क्षेत्र के नागरिकों की रेल संबंधित मांगो को लेकर मुलाकात की है। जिसपर अधिकारियों ने प्रस्तुत विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
सांसद प्रवक्ता सुनील जैन व मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खंडवा संसदीय क्षेत्र के नागरिकों के लिए रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर लगातार रेल बोर्ड के अधिकारियों मुलाकात कर रहे हैं। सांसद पाटिल ने खंडवा संसदीय क्षेत्र से होकर चलने वाली नागपुर भुसावल ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी से अधिकारियों से अवगत कराया तथा जल्द ट्रेन प्रारंभ करने पर जोर दिया। रेल बोर्ड अधिकारियों ने उक्त ट्रेन को पुनः शुरू करने में रेलवे की तकनीकी समस्या बताकर फिलहाल इसे शुरू में दिक्कत बताई है। रेल बोर्ड के अधिकारियों ने अन्य विकल्प पर सासंद पाटिल से सुझाव मांगे जिसपर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्टेशन का लोकार्पण करते हुए ओंकारेश्वर ,खंडवा से नागपुर के अन्य वैकलिक रूट पर का सुझाव प्रस्तुत किया। इसमें *नागपुर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दैनिक ट्रेन* का सुझाव दिया। इसका रूट ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्टेशन से खंडवा, बुरहानपुर, शेगांव,अकोला नागपुर रूट पर ट्रेन चलाने पर भी चर्चा हुई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसके साथ ही एक अन्य अतिरिक्त ट्रेन भुसावल से बुरहानपुर,खंडवा,इटारसी, बैतूल तक पैसेंजर का भी विकल्प पर सांसद श्री पाटिल ने चर्चा की है।जिससे इस क्षेत्र में आने जाने के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिल सके।इसको रेल बोर्ड अधिकारियों इसकी फिजीबिलिटी जांच के लिए भेजने की बात बताई हैं। इसके अलावा ओंकारेश्वर स्टेशन का लोकार्पण कर खंडवा सनावद मेमू ट्रेन को ओंकारेश्वर स्टेशन तक विस्तार देकर इसके समय परिवर्तन करते हुए इसको तीन फेरों में चलाने बात रखी है। खंडवा तुकाइथड़ नये ब्रॉडगेज रेल मार्ग पर भी पैसेंजर ट्रेन शीघ्र शुरू करने को कहा है।इस पर रेल बोर्ड अधिकारियों द्वारा इन सुझावों पर जांच कर रेल मंत्री से चर्चा कर सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!