ताज़ा ख़बरें

नवागत जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल का राज्य कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

खास खबर

नवागत जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल का राज्य कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

खंडवा। जिले के नवागत जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल का मंगलवार को राज्य कर्मचारी संघ, ब्लॉक-खंडवा के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने श्री पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा विभाग में बेहतर समन्वय और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक-खंडवा के ब्लॉक अध्यक्ष विजय तिरोले, ब्लॉक सचिव मोहन सिंह तंवर, राजेश चौकसे, हेमदत्त डोंगरे, ब्रजपाल सिंह तंवर, ओमप्रकाश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!