ताज़ा ख़बरें

महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया पौधारोपण एवं माल्यार्पण।

खास खबर

महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया पौधारोपण एवं माल्यार्पण।

खण्डवा। उदयपुर मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा वीर शिरोमणी महाराणा प्रतापजी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, खण्डवा द्वारा महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर उनकी जन्म जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। समाजसेवी युवा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महाराणा प्रताप का जन्म जयेष्ठ शुक्ल तृतीया के दिन विक्रम संवत 1597 को हुआ था, वीर योद्धा महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता शौर्य त्याग पराक्रम और दृढ़ प्रण के लिए अमर है। बुधवार को महाराणा प्रताप जी की जयंती पर किसान मोर्चा और भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित महाराणा प्रतापजी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा राजेंद्र सिंह ठाकुर और भाजपा संगठन उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे ने महाराणा प्रतापजी के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमानपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रवक्ता सुनील जैन, महामंत्री मुकेश पटेल, मंत्री भानु पटेल एवं राहुल मंडवाल, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मन की बात प्रभारी मनीष पंवार, अजय सिंह भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पौधारोपण एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!