ताज़ा ख़बरें

पेट्रोल पंप व्यवसायी राजेन्द्र भंडारी का निधन, शनिवार होगा अंतिम संस्कार।

खास खबर

पेट्रोल पंप व्यवसायी राजेन्द्र भंडारी का निधन, शनिवार होगा अंतिम संस्कार।

खण्डवा//भंडारी पब्लिक स्कूल के चेयरमेन राजेंद्र भंडारी का इंदौर में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उन्हें पिछले दिनों हृदय सम्बन्धी शिकायत के चलते इंदौर के केयर (CHL) हॉस्पिटल में पिछले दिनों भर्ती किया गया था। तीन दिन पूर्व उनकी सफ़ल बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी लेकिन ऑपरेशन के बाद अचानक कुछ कॉम्प्लिकेशन बढ़े जिससे उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता चला गया। तमाम प्रयासों के बावज़ूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने हॉस्पिटल में अंतिम साँस ली। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि श्री भण्डारी के आकस्मिक निधन की खबर से लोग स्तब्ध रह गए। खासतौर पर शिक्षा एवं व्यापारजगत में शोक व्याप्त हो गया। श्री राजेंद्र भंडारी लम्बे समय तक पेट्रोल पम्प व्यवसाय से सम्बद्ध थे बाद में उनके पुत्र नीरज भंडारी ने शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा और भंडारी पब्लिक स्कूल की स्थापना की। धार्मिक प्रवर्ति के श्री भंडारी गोसेवा के लिए समर्पित थे वे स्कूल परिसर में ही निर्मित गोशाला में अपना अधिकांश समय व्यतीत करते और गोमाता की सेवा करते। मितभाषी श्री भंडारी धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी सतत सक्रिय रहे। राजेन्द्र जी का अंतिम संस्कार शनिवार 13 जून को खण्डवा में किया जायेगा। उनकी अंतिम यात्रा सांय साढ़े चार बजे इंदौर रोड़ स्थित निवास से निकलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!