
केंद्र और प्रधानमंत्री मोदी जी की उपलब्धि और योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया।
खण्डवा। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी संगठन प्रदेश में 5 जून से 21 जून तक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसके तहत गुरुवार को भाजपा कार्यालय प्रांगण में मोदी जी के उपलब्धियां को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई जिसका शुभारंभ जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने अपने सफलतम 12 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए राष्ट्र सेवा, सुशासन, सुरक्षा, देश का चौमूखी विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। इस अवसर पर संसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि हम सब के लिए गर्व का विषय है कि हमारे भारत देश का नेतृत्व सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। गरीब ,आदिवासी, अन्नदाता किसान आमजन का कई योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रहे हैं, प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की सभी महत्वपूर्ण उपलब्धियां को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका आज हमने शुभारंभ किया हें। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में पूरे देश में आधुनिक सड़कों का निर्माण, हवाई पट्टीयो का सौंदर्यीकरण, 80 करोड़ जनता को निशुल्क अनाज, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, करोड़ों की संख्या में गरीबों लिए पक्के आवास जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रदर्शनी कार्यालय प्रांगण में लगाई गई है, जो तीन दिनों तक रहेगी सभी कार्यकर्ता आमजन इस प्रदर्शनी को देख सकते हैं।
प्रदर्शनी शुभारंभ अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल , जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह सोलंकी, मांधाता विधायक नारायण पटेल , पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे , सुभाष कोठारी, राजेश तिवारी, प्रवक्ता सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर, प्रदर्शनी प्रभारी भरत पटेल, कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत, गणेश गुरबाणी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, कपिल अनजने, प्रदीप यादव, सागर आरतानी,प्रदेश मंत्री चारुलता यादव,ममता बोरसे, इंदु दुबे प्रदर्शनी सह प्रभारी हिमांशु राज, राम सिंह रावत, आशीष बाजपेई सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।








