ताज़ा ख़बरें

एसआई ने रक्तदान कर बुजुर्ग महिला की बचायी जान।

खास खबर

एसआई ने रक्तदान कर बुजुर्ग महिला की बचायी जान।

एस आई श्री यादव ने रक्तदान देकर दिखाई देश भक्ती जन सेवा की भावना।

खंडवा। रक्तदान को महान दान बताया गया है, हमारे द्वारा दिए गए रक्त से किसी बीमार व्यक्ति को मृत्यु से बचाया जा सकता है। चौकी देशगांव पर पदस्थ उप निरीक्षक राम प्रकाश यादव गुरुवार को कोर्ट पेशी हेतु खंडवा आए हुए थे, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इसी दौरान एस आई श्री यादव को सोशल मीडिया से यह ज्ञात हुआ कि जिला अस्पताल खंडवा में आंख का आपरेशन हेतु भर्ती बुजुर्ग माताजी को ओ पाजिटिव रक्त की आवश्यकता है। सुनील जैन ने बताया कि देशभक्ति जन सेवा, मानव सेवा की भावनाओं को लेकर उप निरीक्षक राम प्रकाश यादव ने कोर्ट पेशी के उपरांत अस्पताल में भर्ती माताजी के परिजनों से सम्पर्क कर जिला अस्पताल खंडवा पंहुचे तथा माताजी के इलाज हेतु रक्तदान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!