
*ग्राम हापला में विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’*
खण्डवा// विधानसभा क्षेत्र के भाजपा ब्रह्मगिर अमलपुरा मंडल अंतर्गत ग्राम हापला के बूथ क्रमांक 126 पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना गया। आज प्रधानमंत्री द्वारा मान की बात का 134 वां एपिसोड में कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने
भीषण गर्मी से बचाव पर जोर दिया और लोगों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने तथा सावधानी बरतने की अपील की।
जल संरक्षण को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए वर्षा जल संचयन और पानी बचाने के प्रयासों को बढ़ाने का आग्रह किया।
देशभर में समाजसेवा और जनहित के कार्यों में लगे लोगों की सराहना की और उनकी प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं।
भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए एथलेटिक्स में गुरिंदरवीर सिंह के 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड की प्रशंसा की।
आम (मैंगो) के मौसम का जिक्र करते हुए भारत में आम से जुड़ी सांस्कृतिक और पारिवारिक परंपराओं की बात की।
नागरिकों से समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा सकारात्मक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे गए विचारों से सभी को प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी सहित सरपंच अर्जुन सोलंकी, राजपाल सिंह चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










