ताज़ा ख़बरें

बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई ईद अल अजह आगर मालवा के बड़ोद।

बडौद आगर मालवा से संजय की रिपोर्ट

बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई ईद अल अजह
आगर मालवा के बड़ोद। नगर में ईद अल अजह का पर्व हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह 8:15 बजे ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा की गई, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
ईद के पर्व को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे नए परिधानों में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
नमाज के पश्चात कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। पर्व को लेकर बाजारों एवं मोहल्लों में भी रौनक बनी रही।
त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं नगर परिषद द्वारा ईदगाह एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!