ताज़ा ख़बरें

बढ़ती गर्मी में पुलिस बनी पक्षियों का सहारा।

खास खबर

बढ़ती गर्मी में पुलिस बनी पक्षियों का सहारा।

एसपी अगम जैन ने पुलिस लाइन और कार्यालय परिसर में रखवाए सकोरे, दिया संरक्षण का संदेश।

खंडवा। भीषण गर्मी के बीच इंसानों के साथ-साथ पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए भी पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे समय में खंडवा पुलिस ने पर्यावरण और जीव संरक्षण की दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था शुरू की है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन परिसर में स्वयं उपस्थित रहकर विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए सकोरे रखवाए। अधिकारियों ने अपने हाथों से सकोरों में पानी भरकर कर्मचारियों को भी गर्मी के मौसम में पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया।
“पक्षी राष्ट्र की धरोहर हैं”
इस दौरान अधिकारियों ने “पक्षी राष्ट्र की धरोहर हैं, इन्हें बचाइये” संदेश के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के संवर्धन का जनजागरूकता संदेश भी दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के दिनों में छोटी-सी पहल भी हजारों पक्षियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।
पुलिस की संवेदनशील पहल की सराहना
सुनील जैन ने बताया कि पुलिस विभाग की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने घरों, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
बढ़ते तापमान के बीच खंडवा पुलिस की यह पहल न केवल मानवीय संवेदनाओं को दर्शाती है, बल्कि समाज को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी देती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!