ताज़ा ख़बरें

यातायात पुलिस द्वारा परिवहन बस की विशेष चेकिंग मे सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 28 वाहन चालक के खिलाफ की गई कार्यवाही

खास खबर

यातायात पुलिस द्वारा परिवहन बस की विशेष चेकिंग मे सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 28 वाहन चालक के खिलाफ की गई कार्यवाही
खंडवा, 25 मई 2026
पुलिस परिवहन शोध संस्थान/पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल निर्देशानुसार दिनांक 25.05.2026 को उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय सहित थाना यातायात स्टाफ एवं जिला के समस्त थाना प्रभारी ने अपने अपने थाना क्षेत्र मे परिवहन बस चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान के तहत 138 वाहन चेक किये।
अभियान के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जांच की जा रही है—
* बसों में अग्निशमन यंत्र, मेडिकल किट आदि आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता।
* बसों में ओवरलोड सवारी न ले जाई जा रही हो।
* इमरजेंसी विंडो सही स्थिति में हो एवं उसके पास सीट न लगाई गई हो।
* वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना।
* चालक एवं परिचालक द्वारा शराब अथवा अन्य नशे की स्थिति में वाहन संचालन न किया
जा रहा हो।
* चालक एवं परिचालक का यात्रियों के प्रति व्यवहार मानवीय एवं शालीन हो।
* बसों का वैध बीमा होना।
अभियान के अंतर्गत निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित वाहनों के संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है बस संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने पर कुल 28 वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही कर राशि 26500/-रु का जुर्माना वसूला गया | अभियान मे कुल 116 वाहन संचालक के विरुद्ध कार्यवाही कर 205900₹ समन शुल्क वसुल किया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!