
खण्डवा// मान्धाता विधायक नारायण पटेल एवं खंडवा भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने अधीक्षण यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी खंडवा वृत्त के कार्यालय में मान्धाता विधानसभा क्षेत्र के किसान भाई , एवं किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ खंडवा स्थित कार्यालय में बैठक की
,बैठक में मान्धाता विधानसभा क्षेत्र के विद्युत संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ,चर्चा के दौरान माननीय मान्धाता विधायक महोदय द्वारा किसानों के फसलों के सिचाई हेतु विद्युत सप्लाई , घरेलू सप्लाई के सुचारू संचालन हेतु निर्देशित किया
इस मुलाकात में राधेश्याम चाचरिया किसान संघ अध्यक्ष, जगदीश सांखेड़िया मंडल अध्यक्ष ओम्कारेश्वर, नरेंद्र दोगाया , दिनेश महाजन , आंनद राम करोड़ा, जियालाल मलगाया, हरि मलगाया, क्षेत्र संबंधित एम पी बी के अधिकारिगण उपस्थित थे।










