ताज़ा ख़बरें

*स्वामी बोदाराम साहिब का तीन दिवसीय जयंती महोत्सव आज से, तैयारियों को लेकर आयोजित हुई समाजजनों की बैठक*

खास खबर

*स्वामी बोदाराम साहिब का तीन दिवसीय जयंती महोत्सव आज से, तैयारियों को लेकर आयोजित हुई समाजजनों की बैठक*

*लखनऊ के सुप्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा सोनू म्यूजिक पार्टी, कटनी के भजन गायक महेश कुमार उदासी म्यूजिकल पार्टी और आगरा की कोमल राधिका इवेंट कृष्ण मंडली के कलाकार रामलीला व कृष्ण लीलाओं की प्रस्तुति देंगे।*

खंडवा। सिंधी समाज व्दारा सिंधी कॉलोनी स्थित बालकधाम में परम पूज्य स्वामी बोदाराम बालकदास साहब की 113 वीं जयंती तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में 21 से 23 मई तक बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी के सानिध्य में मनाई जाएगी। इस मौके पर अनेक संतों की उपस्थिति में तीनों ही दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ भंडारा आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि 3 दिवसीय जयंती महोत्सव की पूर्व तैयारियों को लेकर पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी की अध्यक्षता एवं समाज के वरिष्ठों की मोजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक बालकधाम में आयोजित हुई।

*तीन दिन चलेगा आयोजन*

बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार 21 मई को प्रातः 10 बजे भजन-कीर्तन, पूजन-आरती और अरदास से होगा। सुबह 11 बजे अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा, जिसके बाद ध्वज वंदना की जाएगी। शाम 4 बजे बाबा साहिब की मूर्ति शोभायात्रा और लाल साईं का बेहराणा साहिब का विशाल चल समारोह सिंधी कॉलोनी एवं टैगोर कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से निकलेगा। शोभायात्रा में सिंध की दूलह शहनाई की मधुर सुर लहरियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

शुक्रवार 22 मई को प्रातः 8 से 9:30 बजे तक आशादीवार, आरती, अरदास और सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक हवन-यज्ञ होगा।

मुख्य आयोजन शनिवार 23 मई को होगा। प्रातः 9 बजे आशादीवार, आरती, अरदास के बाद दोपहर 1 बजे अखंड पाठ साहिब का भोग लगेगा। इसके बाद भंडारा-प्रसादी का आयोजन होगा।

*भजन संध्या में जुटेंगे नामी कलाकार*

महोत्सव के दौरान तीनों दिन रात 9 बजे से सत्संग, भजन संध्या होगी। लखनऊ के सुप्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा सोनू म्यूजिक पार्टी, कटनी के भजन गायक महेश कुमार उदासी म्यूजिकल पार्टी और आगरा की कोमल राधिका इवेंट कृष्ण मंडली के कलाकार रामलीला व कृष्ण लीलाओं की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर अनेक रूहानी संत-महंत संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देंगे।

*आयोजित बैठक में यह थे उपस्थित*

आयोजित बैठक के दौरान पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, गोवर्धन गोलानी, राजेश परचानी, हरीश तलरेजा, मनोहरलाल सबनानी, सुनील, खैमचंद, ताराचंद जेठवानी, किशोर लालवानी, प्रकाश आहूजा, अजय, मनोज गेलानी, किशनचंद कोटवानी, डीडी आसवानी, अशोक असनानी, राजेश वाधवा, विजय मंगवानी, कमलेश, अनूप मिहानी, निर्मल मंगवानी, व्दारकादास मोहनानी, अशोक, जेठानंद राजानी, मयूर, शंकर, जेठानंद जेठवानी, सेवकराम विश्वानी, किशोर मंगवानी, लालचंद जगमलानी, साधु चावला, महेश चंदवानी, राजेश गोपानी, लखन टोपलानी समाजजनों सहित अनेक शिष्य सेवक उपस्थित थे। बाबा बोदाराम एकता मंडल, पूज्य सिंधी पंचायत के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा धर्म प्रेमी जनता से आयोजन का लाभ लेने की अपील की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!