थाना हरसूद पुलिस व्दारा, गठित समिति की उपस्थिती में न्यायालय आदेश से 11023.8 बल्क लीटर शराब नष्टीकरण की की गयी कार्यवाही
खंडवा दिनांक 20.05.26
—00—
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अगम जैन के निर्देशन एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महो. श्री महेन्द्र तारनेकर के मार्गदर्शन में जिला खंडवा मे पुराने आबकारी एक्ट के अपराधों मे जप्त सुदा शराब नष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है इस कड़ी मे आज दिनांक 20.05.26 को थाना हरसूद के अपराध क्रमांक 193/2014, धारा– 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भा०द०सं० एवं धारा 34 (2) म०प्र० आबकारी अधिनियम में जप्तशुदा अंग्रेजी शराब कुल 1130 पेटी, कुल 11023.8 बल्क लीटर शराब कीमती लगभग 79,52,160/- रूपए की माननीय सत्र न्यायालय हरसूद के आदेश से एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय खण्डवा के कार्यालय आदेश के पालन में गठित समिति 1. सुश्री दिशा भगोरे, डिप्टी कलेक्टर जिला खंडवा 2. श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग हरसूद जिला खंडवा 3. श्री अजय पाल, ADO खंडवा 4. श्री विजय वर्मा थाना प्रभारी किल्लौद जिला खंडवा व श्री मीणा ADO खंडवा व निरी. राजकुमार राठौर थाना प्रभारी हरसूद की उपस्थिति में उक्त जप्तशुदा शराब का थाना हरसूद परिसर के पीछे खुले मैदान में शराब नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी ।
2,510 1 minute read








