ताज़ा ख़बरें

*“सिन्धीयत जी पाठशाला” में उमड़ रहा बच्चों का उत्साह, 25 मई को परीक्षा के आयोजन के साथ होगा पाठशाला का समापन*

खास खबर

*“सिन्धीयत जी पाठशाला” में उमड़ रहा बच्चों का उत्साह, 25 मई को परीक्षा के आयोजन के साथ होगा पाठशाला का समापन*

खण्डवा: सिन्धी भाषा, संस्कृति एवं संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से विगत 13 मई से आयोजित “सिन्धीयत जी पाठशाला” शिविर का उत्साहपूर्ण संचालन सिन्धी कॉलोनी स्थित सिन्धी पाठक मंच सभागार में सिन्धी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश एवं संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा भारतीय सिन्धू सभा खण्डवा एवं सिन्धी पाठक मंच खण्डवा के सहयोग से किया जा रहा है।

समाजसेवी कमल नागपाल ने बताया कि सिंधी भाषा के प्रचार प्रसार और जुड़ाव हेतु यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जा रहा है।बड़ी संख्या में बालक बालिकाएं अपने ग्रीष्म अवकाश का लाभ लेते हुए सिंधी भाषा की बारीकियां सीख रहे हैं।

शिविर में रोजाना समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित होकर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भाषा संरक्षण एवं सिन्धी संस्कृति के प्रचार का संदेश दे रहे हैं, इस कड़ी में श्री पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, पर्यावरण प्रेमी डॉ. जी.एल. हिन्दुजा, श्री पिपलेश्वर झूलेलाल मंडल के जयरामदास खेमानी तथा भारतीय सिन्धू सभा खण्डवा के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा,तैराकी प्रशिक्षक अमित वैणानी एवं अन्य ने उपस्थित होकर बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया और निज भाषा का महत्व बताया।अतिथियों ने कहा कि मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत होती है।

सिन्धी पाठक मंच के संयोजक एवं शाला के मुख्य प्रशिक्षक मनीष कुमार मलानी ने बताया कि नवाचार के आधार पर सिन्धी भाषा में सामूहिक गतिविधियों, भाषण प्रतियोगिता , गीत-संगीत, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजक तरीके से सिन्धी भाषा सिखाई जा रही है एवं संस्कृति से जोड़ा जा रहा है जिससे भाषा उनके व्यवहार का हिस्सा बने।

पाठशाला में सहयोगी शिक्षिका रानी खेमानी एवं मनीषा संतवानी ने बताया कि शिविर का समापन 25 मई को होगा, समापन अवसर पर बच्चों की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!