ताज़ा ख़बरें

अमलपुरा वेयरहाउस पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष, किसानों की गेहूं तुलाई समस्या सुनी

खास खबर

अमलपुरा वेयरहाउस पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष, किसानों की गेहूं तुलाई समस्या सुनी

किसानों को समय पर उपज का भुगतान और तुलाई सुविधा मिलना उनका अधिकार है ” उत्तमपाल सिंह”
खंडवा/
20 मई बुधवार को खंडवा विधानसभा के ग्राम अमलपुरा स्थित वेयरहाउस में किसानों के गेहूं की तुलाई नहीं होने की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी किसानों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से जल्द समाधान कराने की बात कही।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि किसानों के प्रति अति संवेदनशील जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह समय-समय पर किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या हल करने का प्रयास करते रहते हैं, मंगलवार को भी किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से चर्चा की थी।
बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह अमलपुरा पहुंचे और मौके पर डिप्टी कलेक्टर दिनेश सावले एवं जिला सहकारी बैंक के एमडी यादव जी को किसानों की समस्याएं बताई, डिप्टी कलेक्टर दिनेश सावले ने तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि वेयरहाउस में अनाज भर जाने के बाद वहीं पर बाहर उपज की तुलाई की जाए ,उसके बाद ट्रांसपोर्टेशन से आगे भेजा जाए जिससे किसानों को परेशानी ना हो, और उनकी उपज उसी स्थान पर तुल जाए,इसके बाद उपस्थित किसानों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रशासन का आभार माना।
किसानों ने बताया कि कई दिनों से गेहूं तुलाई नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेयरहाउस पर व्यवस्थाओं की कमी और तुलाई में देरी से किसानों में नाराजगी देखी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि किसानों को समय पर उपज का भुगतान और तुलाई सुविधा मिलना उनका अधिकार है तथा कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हमेशा खड़ी है।
इस अवसर पर पवन पाटीदार ब्लॉक अध्यक्ष खंडवा ग्रामीण, दीपक तिरोले, हरिओम तिरोले, वाहिद जेदी, जितेंद्र तिरोले, कैलाश पाटीदार, रामकृष्ण जी सहित कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!