ताज़ा ख़बरें

*लीनेस क्लब ऑफ खंडवा ग्रेटर की आधिकारिक यात्रा संपन्न*

खास खबर

*लीनेस क्लब ऑफ खंडवा ग्रेटर की आधिकारिक यात्रा संपन्न*

खंडवा।आल इंडिया लीनेस क्लब लीनेस डिस्ट्रिक्ट 2 सरगम एम पी 1 कृष्णिका लीनेस क्लब ऑफ खंडवा ग्रेटर की आधिकारिक यात्रा गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
जावरा से पधारी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण डिस्ट्रिक्ट सचिव पुष्पा वासन जी इंदौर से पधारी डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष आभा शर्मा एवं खंडवा से लायन क्लब जोन पर्सन अणिमा उबेजा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पुष्प माला से स्वागत से हुई।ततपश्चात अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन अंजली रेवतानी ने सभा प्रारंभ की घोषणा करते हुए स्वागत उद्बोधन एवं अतिथि परिचय दिया।क्लब कोषाध्यक्ष नेहा कश्यप ने सेवा गतिविधियों से अवगत करवाते हुए आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण द्वारा क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना की गई एवं भविष्य में सेवा कार्यों के लिए मार्गदर्शन दिया।उन्होंने अध्यक्ष अंजली रेवतानी को हाल ही में लीनेस क्लब में आयोजित एकल गायन प्रतियोगिता में ऑल इंडिया लेवल पर राइजिंग स्टार एवं डिस्ट्रिक लेवल पर प्रथम पुरस्कार का खिताब जीतने हेतु उनकी प्रशंसा की एवं बधाई दी,एवं उन्होंने समाज में सेवा के सराहनीय कार्यों के लिए क्लब अध्यक्ष सचिव,एवं कोषाध्यक्ष को मेडल पहनाया।क्लब द्वारा जावरा में बन रहे परमानेंट पक्षी घर के प्रोजेक्ट के लिए 1000 की दान राशि दी गई एवं सिंधी कालोनी निवासी जरूरत मंद महिला पुष्पा गोस्वामी को गृहोपयोगी सामग्री एवं राशन भेंट किया। कार्यक्रम के अंत में सचिव पूजा अग्रवाल एक्टिव सदस्य वीणा अठोत्रा एवं रूपाली सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डायरेक्टर रीना गुप्ता,क्लब सदस्य शुभा शर्मा,सीमा जैन,विधि तोलानी,प्रिया अंगोले,मंजू नामदेव उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!