ताज़ा ख़बरें

थाना मोघट रोड द्वारा जिला बदर का उल्लघन्न करने वाले आरोपी किया गया गिरफ्तार

खास खबर

थाना मोघट रोड द्वारा जिला बदर का उल्लघन्न करने वाले आरोपी किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 11 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन मे शहर मे आये दिन गुण्डा बदमाश एवं असामाजिक तत्वों द्वारा घटनाएं घटित कर आम लोगो मे भय का माहौल उत्पन्न किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध शहर में गुण्डा बदमाश चैकिग एवं उन पर नजर बनाये रखने के दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना प्रभारी धीरेश धारवाल के नेतृत्व पर मोघट रोड पर टीम का गठन किया गया। गुण्डे बदमाश नजर बनाये रखते हुए चैकिग करने हेतु पांबद किया गया। टीम द्वारा थाना क्षेंत्र में गुण्डा बदमाश चैकिग करते हुए, मुखबिर द्वारा सूचना मिली की थाना मोघट रोड का गुण्डा मोहम्मद शाकिब पिता मोहम्मद रफीक उम्र 26 साल निवासी रामेंश्वर टेकडा खंडवा को श्रीमान जिला दण्डाधिकारी खंडवा द्वारा 1 वर्ष का जिला बदर किया गया है। मोहम्मद शाकिब अपने घर रामेंश्वर टेकडा खंडवा पर है। सुचना पर विश्वास करते टीम द्वारा मोहम्मद शाकिब पिता मोहम्मद रफीक उम्र 26 साल निवासी रामेंश्वर टेकडा खंडवा को उसके घर घेराबंदी कर पकडा। मोहम्मद शाकिब से जिला बदर होने पर घर पर आने पर कोई आदेश का पूछते कोई आदेश नही होना बताया गया। मोहम्मद शाकिब द्वारा श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय के आदेश क्रमांक/6803/वाचक/2026 खंडवा दिनांक 21.04.2026 का उल्लघन्न करने पर थाना मोघट रोड खंडवा पर अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम का कायम कर आरोपी मोहम्मद शाकिब पिता मोहम्मद रफीक उम्र 26 साल निवासी रामेंश्वर टेकडा खंडवा को गिरफ्तार किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!