ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे चल रहे हेलमेट विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 256 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
खंडवा, 10 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 09.05.2026 को कुल 03 गिरफ़्तारी वारंट, 19 जमानती वारंट एवं 31 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 09.05.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपी सुखलाल पिता छतु भील उम्र 57 साल निवासी पोखरखुर्द के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती 2000/- रूपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी आकाश पिता त्रिलोकचंद जाति जाति बलाही उम्र 33 साल निवासी ग्राम राजगढ के कब्जे से प्लास्टिक की केन मे 08 ली अवैध कच्ची हाथ भटटी महुआ शराब कीमती 800/-रुपेय की जप्त की गई| आरोपी फुलसिंह पिता प्रभु पंवार जाति बंजारा उम्र 55 साल निवासी रायपुर टांडा के कब्जे से प्लास्टिक की केन मे 08 ली अवैध कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/-रुपेय की जप्त की गई| थाना मूँदी के आरोपी राहुल पिता गंगाराम जाति भीलाला उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भैसावा देशी प्लेन शराब के 16 क्वाटर कीमती 1280/-रुपेय की जप्त की गई| थाना खालवा के आरोपी फुलदंच पिता शिवलाल कोरकू उम्र 55 साल निवासी ग्राम आडाखेडा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भटटी महुआ शराब कीमती 800/-रुपेय की जप्त की गई| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक आयोजित “हेलमेट विशेष अभियान” 2026 में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व मे जिले मे प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.05.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध हेलमेट धारण न करने वालों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 256 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 98200/- रुपये वसूल किए गए है। साथ ही ओवरलोडिंग वाहनों में सवारी को ‘न बैठाने’ की समझाइश दी जा रही है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से हेलमेट धारण करने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 09.05.2026 को 32 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 20 प्रकरणों में 22 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 04 प्रकरण में 04 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरण में 06 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 18 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!