*शंकर नगर वार्ड क्रमांक 03 के प्रभावित परिवारों को आवास योजना अंतर्गत आवास उपलब्ध*
खण्डवा//नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा वार्ड क्रमांक 03 स्थित शंकर नगर क्षेत्र में रेलवे परियोजना अंतर्गत प्रभावित हुए झुग्गी-झोपड़ी निवासियों के पुनर्वास हेतु पात्र हितग्राहियों को आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
उक्त परिवारों द्वारा पूर्व में आवास योजना अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनका परीक्षण एवं पात्रता सत्यापन उपरांत चयनित हितग्राहियों को विधिवत आवास सुविधा प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।
आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में शामिल हैं:
1. श्री प्रदीप पिता श्री प्रकाश सोनवणे
2. श्री सुनील पिता श्री आनंद मण्डलोकर
3. श्रीमती मंगला बाई पति श्री प्रभु तायडे
4. श्रीमती बसंती बाई पति श्री दिलीप
5. श्रीमती राधा बाई पति श्री पुरुषोत्तम
6. श्री कन्हैया पिता श्री न्यारसी
7. श्रीमती नीता सोनवणे पति श्री संजय सोनवणे
8. श्रीमती सनीषा सोनार पति श्री मिलिंद सोनार
नगर निगम प्रशासन ने शहर के अन्य पात्र नागरिकों से भी अपील की है कि वे शासन की विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ लेने हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को स्थायी एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा सके।













