ताज़ा ख़बरें

जिला जेल में विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

खास खबर

जिला जेल में विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

खण्डवा//राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला जेल खंडवा में विधिक साक्षरता शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति परिस्थितियों, अज्ञानता या गलत संगति के कारण अपराध कर सकता है, लेकिन उसे सही मार्ग दिखाकर सुधारा जा सकता है । उन्होंने बंदियों के विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, समय का सदुपयोग करने तथा रचनात्मक एवं अच्छे कार्यों में संलग्न रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय की टीम जिसमें डॉ. नरेश कुमार लोधी ईएनटी विशेषज्ञ, डॉ. विनायक पटेल एम.डी. चिकित्सा., डॉ. जय धर्मेन्द्र गोयल सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. अंकित अग्रवाल अस्थि रोग, डॉ.दीपाली सेंगर चर्मरोग विशेषज्ञ, डॉ. दिव्या सोनी दंतरोग चिकित्सा, डॉ. करिश्मा स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. संजय इंग्ले मानसिक चिकित्सा, डॉ. अनय अरझरे, नेत्ररोग, डॉ. रूपेश चौधरी, श्री उपेन्द्र गिरी, सहित नर्सिंग आफिसर, टेक्नीशियन आदि ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया । इस शिविर में 211 पुरुष बंदी व 13 महिला बंदियों का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, जेल अधीक्षक श्री नवीन नेमा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता श्री दशरथ सिंह चौहान, श्री प्रीतेश दुबे, श्री निखिल गोतम, सुश्री साक्षी गुप्ता, सहित अन्य अधिवक्तागण और पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!