राजस्थान

चौमहला: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में HPV वेक्सिनेशन करवाने को लेकर डॉ.राजकुमार वाघेला ने बालिकाओं को किया प्रेरित किया l

चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

 

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से HPV वेक्सिनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार वाघेला ने विद्यालय की बालिकाओं को HPV यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. वाघेला ने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेहद जरूरी है।”

“HPV वैक्सीन 9 से 14 साल की बालिकाओं को लगाई जाती है। ये टीका 90 प्रतिशत तक सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देता है। समय पर टीकाकरण करवाकर हम अपनी बेटियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारी से बचा सकते हैं। सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर करवाएं।”

“इस दौरान डॉ. वाघेला ने बालिकाओं की को बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला में नि:शुल्क लगाया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!