जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 15 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 19 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 18.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपी विजयराज पिता नानकराम राठौर उम्र 63 साल निवासी पिपलौद खुर्दकेवलराम ढाबे के सामने ग्राम रूस्तमपुर के कब्जे से अवैध 20 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन शराब के कीमती 1600/-रूपये की की गई| थाना छैगाँवमाखन के आरोपी शिशुपाल पिता जालमसिंह तोमर उम्र 45 साल निवासी छिंदवाडा हाल लक्की ढाबा ग्राम छैगावमाखन के कब्जे से अवैध 20 नग क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन शराब के कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई| थाना हरसूद के आरोपी खनलाल पिता बद्रीप्रसाद जाति बलाही उम्र 40 साल नि. ग्राम टिगरिया ग्राम सक्तापुर के कब्जे से 22 क्वाटर देशी प्लेन शराब के कीमती 1980 रू. के अवैध रूप से बेचते हुए पाये गये जिसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 18.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 16 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 8800/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 18.04.2026 को 15 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 14 प्रकरणों में 14 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरण में 01 अनावेद के विरुद्ध, कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,507 2 minutes read










