
प्रेम प्रसंग के चलते जीप (थार) से बलेनो कार में टक्कर मारकर
दो लोगो की हत्या तथा तीन लोगो की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को मूँदी पुलिस ने किया गिरफ्तार
खंडवा, 18 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मूँदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया द्वारा थाना मूँदी के अपराध क्रमांक 144/26 धारा 103(1), 109(1) B.N.S मे आरोपी लवकुश पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 40 साल निवासी सनावद को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण- दिनांक 16.04.26 को मूंदी सनावद रोड पर ग्राम केनूद के पास प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी लवकुश पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 40 साल निवासी सनावद जिला खरगोन ने जान से मारने की नियत से अपनी काले रंग की जीप (थार) नंबर MP-13 AH-9555 से बलेनो कार में बैठे ग्राम जलवा से मूंदी तरफ आ रहे 5 लोगो को जान से मारने की नियत से रांग साईड जाकर सामने से दो बार टक्कर मार दी जिससे कार में बैठे दो लोगो की मृत्यु हो गई एवं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुये| मर्ग जांच पर थाना मूंदी पर आरोपी लवकुश राठौर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 144/26 धारा 103(1),109(1) B.N.S का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिय गया विवेचना के दौरान आरोपी लवकुश पिता किशोरीलाल राठौर उम्र 40 साल निवासी सनावद को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त जीप (थार) को जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 18.04.2026 को न्यायालय खंडवा पेश किया गया, जंहा से आरोपी को जिला जेल खंडवा भेजा दिया गया।
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया, उनि अरूण पाटील, सउनि कैलाश तिवारी, सउनि पुनमचंद पाटिल, प्रआर. 660 अखिलेश यादव, प्रआर. 445 समरपाल सिंह एवं आर. 502 नरेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही है।




