ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पहुंचे कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट…

खास खबर

*खंडवा पहुंचे कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा – लोकसभा में विपक्ष की विचारधारा का असली चेहरा सामने आया।

प्रधानमंत्री ने हमारी मातृशक्ति का विधेयक प्रजातंत्र की सबसे बड़ी अदालत लोकसभा में पेश किया…जिन लोगों ने विरोध किया है, उनकी सोच मातृशक्ति के प्रति क्या है, ये स्पष्ट हो गया है.

 

खंडवा। बुरहानपुर और खंडवा के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने बुरहानपुर के साथ ही खंडवा के गौरीकुंज सभागृह में तुलसी प्रेरणा सम्मान समारोह के अंतर्गत समाज सेवीयो को सम्मानित किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट पत्रकारों से भी रूबरू हुए, उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में इस विधेयक के विरोध से विपक्ष की विचारधारा का असली चेहरा सामने आ गया है। मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि तेजस्वी और ओजस्वी नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान का यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था लोकसभा में पेश कर महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में बड़ा संदेश दिया गया था। मंत्री ने कहा कि जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं, उनकी सोच महिलाओं के प्रति क्या है, यह अब साफ हो चुका है। उन्होंने भाजपा की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है। उन्होंने बताया कि भाजपा में महापौर, विधायक से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक कई पदों पर महिलाएं जिम्मेदारी निभा रही हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं के नाम अपराधों में सामने आने के सवाल पर मंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इसे मनगढ़ंत बताया। उन्होंने कहा कि कानून से बढ़कर कोई नहीं है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री सिलावट के साथ जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सुनील जैन राहुल मेहता व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!