ताज़ा ख़बरें

*बाल संरक्षण में खंडवा का गौरव बढ़ा: कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रवीण शर्मा का किया सम्मान*

खास खबर

*बाल संरक्षण में खंडवा का गौरव बढ़ा: कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रवीण शर्मा का किया सम्मान*
खंडवा
स्थानीय गौरी कुंज सभागृह में तुलसी सिलावट प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित “प्रेरणा सम्मान समारोह” में न्यायपीठ बाल कल्याण समिति (CWC) खंडवा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को वर्ष 2025-26 में बाल संरक्षण और पुनर्वास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने सम्मानित किया।
सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण से बाल संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान बनाने वाले प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में समिति ने 275 से अधिक बिछड़े और जरूरतमंद बच्चों को उनके परिवारों से मिलाकर सैकड़ों घरों में फिर से मुस्कान लौटाई। यह केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और सामाजिक दायित्व का प्रेरक उदाहरण है।
समिति द्वारा बाल गृहों और बालिका गृहों का नियमित निरीक्षण कर बच्चों के भोजन, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक वातावरण को सुनिश्चित किया गया। वहीं प्रशासन और पुलिस के समन्वय से बाल विवाह, बाल श्रम और बाल शोषण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई भी की गई।
इस अवसर पर प्रवीण शर्मा ने अपने उद्बोधन में बाल कल्याण समिति खंडवा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य बच्चों को केवल संरक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा अनेक बच्चों का पुनः विद्यालयों में प्रवेश कराया गया तथा उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़कर पुनर्वास की दिशा में कार्य किया गया। उन्होंने कहा, “हर बच्चे को परिवार, सुरक्षा और सम्मान मिले, यही हमारा संकल्प है। किसी बच्चे के चेहरे पर लौटती मुस्कान ही हमारे कार्य का सबसे बड़ा पुरस्कार है।”
समारोह में इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तन्वे, विधायक छाया मोरे, विधायक नारायण पटेल, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल तथा परमजीत सिंह नारंग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रेरणा मंच के अध्यक्ष राहुल मेहता ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!