ताज़ा ख़बरें

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर विपक्ष की भूमिका से आहत महिला अधिवक्ताओं ने हनुमान जी महाराज से की शिकायत।*

खास खबर

*भाजपा विधि प्रकोष्ठ म.प्र.*

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर विपक्ष की भूमिका से आहत महिला अधिवक्ताओं ने हनुमान जी महाराज से की शिकायत।*

खण्डवा//भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ से जुड़ी महिला वकीलों ने कलेक्टोरेट के सामने स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर में *” नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल “* के संबंध में लोकसभा में विपक्ष द्वारा अपनाए गए विरोधात्मक रुख की कड़ी निंदा करते हुवे हनुमान जी को एक भावनात्मक शिकायत पत्र सौपकर विपक्ष को सद्बुद्धि की कामना की।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रदेश सहसंयोजक देवेंद्र सिंह यादव ने विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से कहा कि –
देश के यशस्वी प्रधनमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें समान प्रतिनिधित्व देने तथा भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था, जिसका विपक्ष द्वारा ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना न केवल महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी है, बल्कि देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं को ठेस पहुँचाने जैसा है।
प्रकोष्ठ की महिला अधिवक्ताओं द्वारा इस विषय पर अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक सांकेतिक शिकायत ज्ञापन भी हनुमानजी को प्रस्तुत किया गया, जिसमें समाज में न्याय, समानता और नारी सम्मान की स्थापना की प्रार्थना की गई।
विधि प्रकोष्ठ ने यह स्पष्ट किया कि वह संविधान के दायरे में रहकर लोकतांत्रिक तरीकों से इस मुद्दे पर जनजागरण करेगा तथा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने की करते हुवे नारी सशक्तिकरण के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपना समर्थन दें और समाज में समानता एवं न्याय की स्थापना में सहभागी बनने का आव्हान किया।
इस अवसर पर महिला अधिवक्ता श्रीमती जे.एन. शेख, श्रीमती पुष्पा गौर दीप्ति चौहान
मंजू तंवर भावना बागवान सौम्या सरावगी नंदनी चौहान दीपिका राजपाल सुषमा शर्मा प्रियंका चौहान हेमलता राठौर सोनम सिमरन जावा शिवानी निषाद संध्या बाल राय सविता दास संगीता वर्मा राखी गोयल सहित पुरुष अधिवक्ता में श्री अरुण दुबे देवेंद्र सिंह यादव मोहन गंगराड़े विजय चौधरी रविंद्र पथरीकर देशबंधु सोलंकी योगेश गुप्ता मनोज तंवर विक्रम लश्करी ओमप्रकाश चौरे अभिषेक मालाकार विनम्र गंगराड़े रजनीश सोनी उत्कर्ष गुप्ता राजेन्द्र कुशवाह जे पी माहेश्वरी गोबिंद हिरवे ईश्वर इंदौरे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!