ताज़ा ख़बरें

सद्भावना मंच सदस्यों व्दारा खंडवा की धरोहरों के संरक्षण का लिया संकल्प।

खास खबर

सद्भावना मंच सदस्यों व्दारा खंडवा की धरोहरों के संरक्षण का लिया संकल्प।

खंडवा। सद्भावना मंच कार्यालय में धरोहर दिवस पर सदभावना मंच सदस्यों व्दारा खंडवा जिले में स्थित ताल, तलाई, प्राचीन भवन, दर्शनीय स्थल आदि सहित विश्व धरोहरों स्थलों को संजोय रखने का संकल्प लिया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि विश्व विरासत दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि संरक्षण-संवर्धन, चिंतन, कार्रवाई और प्रतिबद्धता का दिन है। नेचुरल हेरीटेज हो, कल्चरल हेरिटेज हो, बिल्ट हेरिटेज हो, लिविंग हेरिटेज हो आदि समाज में सभी के लाभ के लिए, प्रकृति प्रदत्त अपने शहर प्रदेश देश में सबसे उपयोगी मानवीय, सांस्कृतिक और प्राकृतिक आश्चर्यों के संरक्षण में योगदान करने का दिवस है। आइए हम इस अवसर इन प्राचीन धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लें तभी यह दिवस सार्थक होगा। इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, डॉ.जगदीशचंद्र चौरे, त्रिलोक चौधरी, सुरेन्द्र गीते, डॉ एमएम कुरैशी, गणेश भावसार, अनूप शर्मा, अजय मंडलोई, एनके दवे, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, धीरज नैगी, अशोक पारवानी, नदीम रायल, सुभाष मीणा, कैंलाश पटेल आदि व्दारा गीतों को गुनगुना कर विश्व धरोहर दिवस मनाया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!