गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला
—
खण्डवा//भीषण गर्मी एवं लू के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एस सोलंकी ने बताया कि 21 अप्रैल से 30 अप्रेल 2026 तक जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में पहली से हायर सेकेण्डरी तक की कक्षाओं के संचालन का समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।









