राजस्थान

 अखिल भारतीय क्षेत्रिय महासभा के झालावाड़ जिला अध्यक्ष पद पर मेहरबान सिंह परिहार मनोनीत हुए l 

गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

झालावाड़:• अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए झालावाड़ जिले में नियुक्ति की घोषणा हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपालसिंह पंवार के निर्देशानुसार मेहरबानसिंह परिहार को झालावाड़ जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया

इस नियुक्ति को महासभा के प्रदेश स्तरीय नेतृत्व की सहमति और अनुशंसा के बाद अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश प्रवक्ता राव दिलीप सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में संगठन द्वारा पूरे राजस्थान में सदस्यता अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर भारतीय संस्कृति संगठन के प्रति जागरूकता अभियान विचारधारा संस्कृति सभ्यता शिक्षा को ओर मजबूत बनाना

राव दिलीपसिंह ने बताया कि प्रदेश संरक्षक राजबहादुरसिंह जादौन, प्रदेश प्रभारी विरेन्द्रसिंह करनोत, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता राव दिलीप सिंह परिहार की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई संगठन के रणनीति के तहत हर जिले में सक्रिय, समर्पित और समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि संगठन की पकड़ गांव-गांव तक मजबूत हो सके।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मेहरबानसिंह परिहार को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में झालावाड़ जिले में महासभा को नई ऊर्जा मिलेगी।

मेहरबानसिंह परिहार ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति जागरूकता अभियान रीति नीति अनुशासन व उद्देश्यों को प्राथमिकता देंगे व समाज के उत्थान, एकता तथा युवाओं को जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सदस्यता अभियान को तेज़ करने और अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ने का संकल्प भी लिया।

महासभा के पदाधिकारियों का मानना है कि इस नियुक्ति से न केवल झालावाड़ जिले में संगठन की गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि समाज में एकता और जागरूकता का भी विस्तार होगा। आने वाले समय में संगठन द्वारा विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के हर वर्ग तक शिक्षा का महत्व बताया

इस अवसर पर महासभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, संगठन द्वारा झालावाड़ जिला अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!