अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबहराइच

सांसद बहराइच ने बाबा साहब की मूर्ति का किया अनावरण

बहराइच(रिपोर्ट मोहम्मद फिरोज)। भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती के अवसर पर सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय रिसिया में ग्रेनाइट पत्थर से नवनिर्मित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी 08 फिट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया।

इस अवसर पर सांसद डॉ. गोंड ने बाबा साहब के कृतित्व एवं संविधान की मूल भावना से छात्राओं को परिचित कराते हुए कहा कि हम सभी को बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए शिक्षित व संगठित रहना होगा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में बाबा साहब के चित्रों पर आधारित लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रणविजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडे, प्रधानाचार्य अंगद कुमार, सहायक प्रबंधक देवव्रत शर्मा सहित शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!