ताज़ा ख़बरें

खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे विदिशा जिले के भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन का लाइव प्रसारण देखा।

खास खबर

विदिशा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने आज विदिशा जिले के भाजपा कार्यालय में देश के

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन का लाइव प्रसारण देखा।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक तनवे ने वक्ता के रूप में सहभागिता करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 से 18 अप्रैल तक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम का बिल प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान कर उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
विधायक तनवे ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा इस मुद्दे पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

इस कार्यक्रम में भोपाल की महापौर मालती राय, नगर पालिका अध्यक्ष विदिशा प्रीति शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुणा मांझी, नगर पालिका अध्यक्ष बासौदा शशि यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मंजरी जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी सहित भाजपा महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रही

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!