Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

छपारा भीषण आग का कहर बड़ा हादसा टला

सिवनी जिले के छपारा क्षेत्र में आज सुबह अचानक लगी आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती हुई करीब 6 किलोमीटर तक पहुंच गई, जिससे कई एकड़ फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
खैरी, छपारा खुर्द, छपारा कलां और बिछुआ जैसे गांव इस भीषण आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटी स्थानीय प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरती गई बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज गर्मी और हवाओं को वजह माना जा रहा है।
प्रशासन की अपील:
खेतों में आग से संबंधित किसी भी गतिविधि से बचें
तुरंत सूचना दें यदि कहीं आग दिखाई दे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!