राठौर ट्रस्ट के ट्रस्टी के 13 पदों के लिए मतदान 18 अप्रैल को
—
खण्डवा//तहसीलदार एवं चुनाव अधिकारी श्री महेश सोलंकी ने बताया कि राठौर सकल पंच ट्रस्ट खंडवा के ट्रस्टी पद के लिए मतदान 18 अप्रैल को होना है। इसके लिए कुल 13 ट्रस्टी पद के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से शुरू होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। नाम निर्देशन पत्र बुधवार 15 अप्रैल को प्रातः 11 से दोपहर 3 तक संयुक्त तहसील कार्यालय नवीन भवन में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन की संवीक्षा 16 अप्रैल को प्रातः 11 से की जाएगी, अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस लेने की कार्यवाही 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से की जाएगी। तहसीलदार खंडवा एवं चुनाव अधिकारी राठौर सकल पंच ट्रस्ट खंडवा श्री सोलंकी ने बताया कि श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय नवीन भवन में मतदान 18 अप्रैल शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा तथा मतों की गणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। निर्वाचन परिणाम की घोषणा मतगणना के तुरंत बाद की जाएगी। तहसीलदार श्री सोलंकी ने बताया कि अभ्यर्थी अपने नाम निर्देशन पत्र हरसूद रोड पर स्थित नई तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।









