
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले निःशुल्क लाइव योग कार्यक्रम होगा
—
खण्डवा//
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के पूर्व देशव्यापी जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 100 दिवसीय निःशुल्क लाइव योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग को जन आंदोलन के रूप में स्थापित करना और नागरिकों के दैनिक जीवन में योग को सम्मिलित करना है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों के लिए 14 दिवसीय संचित योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनका प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के सभी कार्यालय, संस्थानों और अधीनस्थ इकाइयों को इस कार्यक्रम में सहभागिता कर अधिक से अधिक जन सामान्य को भी इस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित किए जाने हेतु निर्देशित किया है।









